नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम भारतीय गणराज्य के पहाड़ी राज्य असम की बात करेंगे।
असम पूर्वोत्तर भारत में ब्रह्मपुत्र एवं बराक नदी घाटियों के साथ पूर्वी हिमालय के दक्षिण में स्थित एक पहाड़ी राज्य है जो 78,438 वर्ग किमी (30,285 वर्ग मील) में फैला हुआ है। इसका गठन 26 Jan 1950 को हुआ था। इसकी राजधानी दिसपुर है। यह पूर्वोत्तर में 7 Sisters (7 बहनों) के नाम से प्रसिद्ध 7 राज्यों में से एक है। अन्य 6 राज्य- अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर हैं।
ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी
असम के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य
- असम का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किमी या 30,285 वर्ग मील है।
- क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह भारत का 17वां सबसे बड़ा राज्य है।
- असम में कुल 33 जिले हैं।
- असम की कुल जनसंख्या 3,12,05,576 है। आबादी के आधार पर असम भारत का 15वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
- असम में साक्षरता 72.2% तथा लिंगानुपात 958 है।
- यहां मुख्य रूप से असमिया, बोडो, बंगाली और कार्बी भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ क्षेत्रों में हिंदी भी बोली जाती है।
- असम को पूर्वोत्तर भारत का प्रहरी तथा पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
- असम की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश एवं भूटान से मिलती हैं।
- असम का राजकीय पशु- एक सिंग वाला गैण्डा।
- असम का राजकीय पक्षी- सफेद बतख।
- असम का राजकीय फूल-फॉक्सटेल आर्किड।
- असम का राजकीय वृक्ष- होलॉग।
- असम के प्रथम राज्यपाल-सर मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी।
- असम के प्रथम मुख्यमंत्री- गोपीनाथ बोरदोलोई
- असम के वर्तमान मुख्यमंत्री- हिमंत बिस्वा शर्मा।
- असम में लोकसभा की कुल सीटें- 14
- असम में राज्यसभा की कुल सीटें- 03
- असम में विधानसभा की कुल सीटें- 126
- असम में आर्य, द्रविड, मंगोलीयन, तिब्बती, म्यांमार की लोगों की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है।
- यहां मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार बिहू है, जो भारत के अन्य क्षेत्रों में मकर संक्रांति या खिचड़ी के नाम से मनाया जाता है। पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि क्षेत्रों में लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है जबकि दक्षिण भारत (तमिलनाडु) में यह पोंगल के नाम से मनाया जाता है।
- असम मे कुल 7 राष्ट्रीय उद्यान हैं-
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, गोलाघाट, सोनितपुर, 1974
- मानस राष्ट्रीय उद्यान, बारपेटा, 1990
- डिब्रू -सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रूगढ़, 1999
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, सोनितपुर, 1998
- राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, दरांग एवं सोनितपुर, 1999
- देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रूगढ़, शिवसागर, 2021
- रायमोना राष्ट्रीय उद्यान, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र, 2021
- असम मे 4 टाइगर रिजर्व हैं-
- मानस टाइगर रिजर्व, 1973-74
- नमेरी टाइगर रिजर्व, 1999-2000
- काजीरंगा टाइगर रिजर्व, 2006
- ओरांग टाइगर रिजर्व, 2016
- साथ ही असम में कुल 18 वन्य जीव अभयारण्य भी हैं।
- असम उत्तर में भूटान और अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड और मणिपुर, दक्षिण में त्रिपुरा, मिजोरम और बांग्लादेश जबकि पश्चिम में बांग्लादेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल से अपनी सीमा साझा करता है।
- असम सबसे ज्यादा चाय और रेशम के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
- असम भारत में सबसे अच्छा और सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है। चाय उत्पादन के मामले में असम भारत में नंबर 1 पर है। यह भारत के कुल चाय उत्पादन का 55 प्रतिशत और विश्व के 16 प्रतिशत चाय का उत्पादन करता है।
- असम एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर है, जिन्हें काजीरंगा नेशनल पार्क में देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें – उत्तराखंड के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी
- असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है।
- असमिया इस राज्य की आधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो लगभग 49 फीसदी क्षेत्रों में बोली जाती है।
- आपको जानकर हैरानी होगी कि 2001 तक असम में हिंदुओं की आबादी 64 फीसदी थी, लेकिन बांग्लादेश से लगातार मुस्लिम घुसपैठियों के आने से हिंदू आबादी का अनुपात कम हो गया है और अब असम के 10 जिलों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक हो चुकी है।
- असम में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी निर्मित द्वीप है।
- भारत की सबसे चौड़ी नदी “ब्रह्मपुत्र” भी असम से होकर बहती है जिसके कुछ हिस्सों की चौड़ाई 10 किलोमीटर तक है।
- भारत का पहला तेल भंडार असम राज्य के डिगबोई में स्थित है। असम में ही भारत का कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार है।
- आजादी के बाद असम एक बड़ा राज्य था, जिसकी राजधानी शिलांग थी। अलग संस्कृति के आधार पर विभिन्न राज्यों की मांग पर 1963 में नागालैंड और फिर 1972 में मेघालय और 1987 में मिजोरम को असम से अलग कर दिया गया।
- राज्य की राजधानी शिलांग के मेघालय में चले जाने के बाद दिसपुर को असम की राजधानी बनाया गया।
- असम अपनी लकड़ी, बेंत और बांस के शिल्प, मिट्टी के बर्तनों, हथकरघा, आभूषण और रंगीन मुखौटों के लिए प्रसिद्ध है।
- बुनाई असमिया की पारंपरिक कला है जहां अब भी असम लो महिलाएं हथकरघा उद्योग में कार्य करती है।
- असमिया महिलाएं मोटिफ से भरपूर मेखला चादर या रिहा-मेखला पहनती हैं जबकि असमिया पुरुष धोती-गमोसा पहनते हैं जो उनकी पारंपरिक पोशाक है, इसके ऊपर, वे ‘सेलेंग’ के नाम से जाना जाने वाला एक चादर लपेटते हैं।
- असम के कुछ पर्यटक स्थलों में माजुली गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर, मानस नेशनल पार्क, काजीरंगा नेशनल पार्क, डिब्रूगढ़, दिसपुर, कामाख्या देवी मंदिर, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, सुअलकुची, असम स्टेट म्यूजियम, उमानंद द्वीप, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य प्रसिद्ध हैं।
- प्राचीन कल में असम को ‘प्रागज्योतिष व कामरूप’ के नाम से भी जाना जाता था।
- समुद्रगुप्त के प्रयागराज शिलालेख से इस बात का प्रमाण भी मिलता है कि असम अर्थात् कामरूप कभी गुप्त साम्राज्य के अधीन था।
- महान चीनी यात्री हवेनसांग ने भी अपने यात्रा वृतांत में इस प्रदेश को कामरूप के नाम से जिक्र किया है।
- असम के करीब 26% भूभाग पर जंगल हैं। इसमें कई प्रकार के दुर्लभ वनस्पति और जीव-जन्तु पाए जाते हैं।
- एक आंकड़ों के अनुसार यहाँ करीब 40 लाख हेक्टर जमीन खेती योग्य है। जिसमें लगभग 27.24 लाख हेक्टेयर में खेती की जाती है।
- यहाँ उगाए जाने वाले फसल में कपास, चाय, जुट, गन्ना और तिलहन प्रमुख हैं। यहाँ पर केला, अन्नास, नारियल और सुपारी की पैदावार भी खूब होती है। लेकिन असम चाय और धान की प्रमुख उत्पादन करने वाले भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से है।
- हिन्दू बाहुल्य आबादी वाले इस राज्य में वैष्णव संप्रदाय के लोग अधिक हैं।
- असम में धान की खेती ज्यादा होती है। साथ ही यहाँ मछली पालन भी खूब किया जाता है। इसलिए यहाँ के लोगों का मुख्य भोजन मछली चावल है।
- असम के जातिंगा नामक स्थान पक्षियों के सामूहिक आत्महत्या वाली जगह के रूप में प्रसिद्ध है। इस रहस्यमयी जगह पर हर साल सैकड़ों की संख्या में पक्षी अपनी जान दे देते हैं। पक्षियों के सामूहिक आत्महत्या वैज्ञानिक के लिए यह एक पहेली बनी हुई है।
- असम बेंत व बाँस की कलाकृतियाँ के लिए जाना जाता है।
- असम का कामाख्या मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठ में से एक है। यह शक्तिपीठ तंत्र सिद्धि के लिए भी प्रसिद्ध है।
- असम का काजीरंगा नेशनल पार्क तथा मानस वन्यजीव अभ्यारण्य UNESCO की विश्व विरासत लिस्ट में शामिल है।