उत्तराखंड के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी



नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पर्वतीय राज्य देवभूमि उत्तराखंड की बात करेंगे, जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारतीय गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। 
पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग जैसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। 
देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है। उत्तराखंड राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है।
  यहां  कुछ विवादास्पद विशाल बाँध परियोजनाएँ भी चल रही हैं जिनकी पर्यावरणविदों द्वारा कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना 1953 मे की गई थी और यह अन्ततः 2007 में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड वृक्षों को बचाने के लिए चलाए गए एक अत्यंत महत्वपूर्ण आंदोलन चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है, जिसे चंड  प्रसाद भट्ट ने शुरू किया था परंतु  सुंदरलाल बहुगुणा ने इसमें विशेष भूमिका निभाई थी। परीक्षा के प्रश्नपत्रों में चंडी प्रसाद भट्ट का नाम न होने पर सुंदरलाल बहुगुणा को ही इस आंदोलन का प्रणेता माना जाता है।

उत्तराखंड से जुड़ी कुछ खास बातें

1. राज्य का क्षेत्रफल -53,483 वर्ग किमी. (देश के क्षेत्रफल का 1.63%)

2. राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किमी.

3. राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग -7,448 वर्ग किमी. 

4. उत्तर से दक्षिण में विस्तार -320 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम में विस्तार -358 किमी.

5. राज्य की सीमा से लगे राज्य – हिमाचल प्रदेश (पश्चिम में), उत्तर-प्रदेश (दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में)

6. राज्य की सीमा से लगे देश – पूर्व में नेपाल, उत्तर में तिब्बत (चीन)

7. राजकीय चिह्न -अशोक की लाट के नीचे तीन पर्वत चोटियाँ एवं उसके नीचे गंगा की चार लहरों को अंकित किया गया है। अशोक की ललाट नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है।

8. राजकीय पुष्प -ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य) (वैज्ञानिक नाम- सोसूरिया अबलेवेटा)

9. राजकीय वृक्ष -बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)

10. राजकीय पशु -कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)

11. राजकीय पक्षी -मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)

12.राजकीय खेल -फुटबाल

13. राजकीय गीत -उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन… (हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित)

14. राजकीय तितली -कॉमन पीकॉक (वर्ष 2016 में घोषित)

15. राजकीय भाषा -प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से)

16. राज्य की विधायिका -एक सदनीय (केवल विधानसभा), जिसमे विधानसभा सदस्यों की संख्या -71 (70 निर्वाचित + 1 मनोनीत)

17. लोकसभा में सदस्यों की संख्या -5 तथा राज्यसभा हेतु सीटें -3

18. ज़िलों की संख्या -13, संभागों की संख्या -2 (गढ़वाल व कुमाऊँ) तथा तहसील -110

19. राज्य की कुल जनसंख्या -1,00,86,292 (देश की आबादी का 0.83%) जिसमे पुरुष जनसंख्या -51,37,773 तथा महिला जनसंख्या -49,48,519

20. ग्रामीण जनसंख्या -70,36,954 तथा शहरी जनसंख्या -30,49,338

21. राज्य का औसत जनघनत्व -189 व्यक्ति/वर्ग किमी.

22. राज्य में औसत लिंगानुपात -963 प्रति 1000 पुरूष

23. राज्य में शिशु लिंगानुपात -890 प्रति 1000 

24. राज्य की औसत साक्षरता -78.82% जिसमें पुरुष साक्षरता -87.40% तथा महिला साक्षरता -70%

25. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला -हरिद्वार (801व्यक्ति/वर्ग किमी.)

26. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला -उत्तरकाशी (41व्यक्ति/वर्ग किमी.)

27. सर्वाधिक जनसंख्या वाला ज़िला -हरिद्वार

28. न्यूनतम जनसंख्या वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग

29. क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा ज़िला -चमोली

30. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला -चंपावत

31. सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला -अल्मोड़ा (1139 प्रति 1000 पुरुष)

32. न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला -हरिद्वार (880 प्रति 1000 पुरुष)

33. सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला -देहरादून (84.25%)

34. न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर (73.10%)

35. राज्य के प्रथम राज्यपाल -सुरजीत सिंह बरनाला

36. राज्य के प्रथम अंतरिम मुख्यमंत्री -नित्यानंद स्वामी

37. राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री -नारायण दत्त तिवारी

38. उत्तराखण्ड सरकार में वर्तमान राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी हैं।

39. राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष -विजेंद्र जैन

40. राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष -एन.पी. नवानी

41. राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश -अशोक अभेंद्र देसाई

42. राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त -डॉ. आर.एस. टोलिया

43. राज्य के प्रथम मुख्य सचिव -अजय विक्रम सिंह

44. राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक -अशोक कांत शरण

45. राज्य में सर्वाधिक लंबी नदी -काली

46. राज्य में सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी -अलकनंदा

47.  सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी घाटी -काली नदी घाटी

48. सर्वाधिक झीलों/तालों वाला ज़िला -चमोली

49. राज्य का सबसे बड़ा हिमनद -गंगोत्री या गोमुख

50. सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग

51. सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -उत्तरकाशी

52. न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -हरिद्वार

53. सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -गंगोत्री

54. सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान -फूलों की घाटी

55. सबसे बड़ा वन्य जीव विहार -केदारनाथ वन्य जीव विहार (चमोली + रुद्रप्रयाग)

56. सबसे छोटा वन्य जीव विहार -मसूरी वन्य जीव विहार (देहरादून)

57. सर्वाधिक कस्तूरी मृगों वाला वन्य जीव विहार -अस्कोट वन्य जीव विहार (पिथौरागढ़)

58. राज्य में सर्वाधिक वन भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -उत्तरकाशी

59. राज्य में सबसे कम वन भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -हरिद्वार

60. राज्य की सबसे पुरानी नहर -ऊपरी गंगा नहर

61. राज्य में सर्वाधिक उद्यम वाला ज़िला -हरिद्वार

62. राज्य में सबसे कम उद्यम वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग

63. देश व राज्य का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज – IIT रुड़की (1847 में स्थापित)

64. राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज -देहरादून

65. देश व राज्य का पहला कृषि विश्वविद्यालय -जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (1960)

66. राज्य का पहला डीम्ड विश्वविद्यालय -गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार (1962)

67. राज्य का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य-स्मारक) -देहरादून

68. राज्य की प्रथम महिला आई.ए.एस. -ज्योतिराव पांडेय

69. चिपको आंदोलन की प्रथम नेत्री -गौरादेवी

70. राज्य में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा -नंदादेवी राजजात यात्रा (280 किमी. पैदल, 19-20 दिन में)

71. राज्य में निर्मित एशिया का सबसे ऊँचा बाँध -टिहरी बांध

72. दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली राज्य व देश की प्रथम महिला (एक वर्ष के अंदर) -डॉ. विनीता फर्त्याल (भूगर्भ व पुरावनस्पति वैज्ञानिक)

73. सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में एवरेस्ट फतह करने वाली जुड़वाँ बहनें -ताशी व नुंग्शी मलिक

74. राज्य की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेंट -वर्तिका जोशी

75. राज्य का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेज़ी पाक्षिक) -द हिल्स (1842 में मसूरी) 

One Comment on “उत्तराखंड के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *