नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रभावी कुछ योजनाओं के बारे में जानेंगे जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं या केंद्र सरकार की योजनाएं हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख प्रभावी योजनाएं, प्रारंभ तिथि एवं उनका उद्देश्य
1. सुजलाम अभियान, 25 अगस्त 2021
उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन, अधिक से अधिक ODF प्लस गांवों का विकास।
2. निपुण भारत कार्यक्रम, 5 जुलाई 2021
उद्देश्य: प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक मूलभूत साक्षरता एवं संख्या गणना में दक्ष हो।
3. स्कूल नवाचार दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम, 16 जुलाई 2021
उद्देश्य: स्कूली शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, बौद्धिक संपदा अधिकार आदि में प्रशिक्षण देना।
4. आहार क्रांति मिशन, 13 अप्रैल 2021
उद्देश्य: लोगों को संतुलित आहार के विषय में जागरूक करना( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा)
5. युवा: प्रधानमंत्री युवा लेखक परामर्श योजना, 29 मई 2021 (YUVA- Young, Upcoming and Versatile Authors)
उद्देश्य: युवा लेखकों को प्रोत्साहित करना।
6. ग्राम उजाला कार्यक्रम, 19 मार्च 2021
उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत एवं सौर ऊर्जा का प्रसार करना।
7. आजादी का अमृत महोत्सव, 12 मार्च 2021
उद्देश्य: देशभर में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक विभिन्न आयोजन करना (India@75)
8. जल जीवन मिशन (शहरी), 1 फरवरी 2021
उद्देश्य: शहरी क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से जलापूर्ति करना।
9. राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन, फरवरी 2021
उद्देश्य: शहरी क्षेत्रों में साझा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना।
10. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0, 15 जनवरी 2021
उद्देश्य: कौशल विकास हेतु।
11. भाग्य लक्ष्मी योजना, अक्टूबर 2020
उद्देश्य: गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों की बच्चियों को प्रोत्साहन प्रदान करके लिंगानुपात में सुधार करना।
12. ‘कपिला’ कलाम कार्यक्रम, 15 अक्टूबर 2020
उद्देश्य: आविष्कारों के प्रति जागरूकता लाना।
13. दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 14 अक्टूबर 2020
उद्देश्य: वित्त वर्ष 2023-24 तक DAY-NR-LM योजना के लिए वित्तपोषण सुनिश्चित करना।
14. स्वामित्व योजना, 11 अक्टूबर 2020
उद्देश्य: ग्रामीण किसानों के जमीनों की आनलाइन देखरेख की व्यवस्था करना एवं जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना।
15. जगन्ना विद्या कनुका योजना, 8 अक्टूबर 2020
उद्देश्य: सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता एवं नामांकन में सुधार लाना।
16. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, 10 सितंबर 2020
उद्देश्य: मछुआरों एवं मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करना।
17. दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना, सितंबर 2020
उद्देश्य: गरीब एवं श्रमिक वर्ग को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।
18. मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना, 29 अगस्त 2020
उद्देश्य: उत्तर प्रदेश राज्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के घर तक सड़क बनाना।
19. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 1 जून 2020
उद्देश्य: रेहड़ी एवं पटरी वालों को सुक्ष्म ऋण उपलब्ध कराना।
20. आयुष्मान भारत योजना, 23 सितंबर 2018
उद्देश्य: गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना।
21. राष्ट्रीय पोषण मिशन, 30 नवंबर 2017
उद्देश्य: छोटे बच्चों महिलाओं एवं किशोरियों में कुपोषण तथा एनीमिया को खत्म करना।
22. सौभाग्य योजना, 25 सितंबर 2017
उद्देश्य: देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी घरों का विद्युतीकरण करना।
23. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 13 जनवरी 2016
उद्देश्य: प्राकृतिक आपदाओं, कीटो एवं बीमारियों के परिणाम स्वरुप फसलों की होने वाली क्षति की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहयोग प्रदान करना।
24. स्टार्टअप इंडिया मिशन, 16 जनवरी 2016
उद्देश्य: नए उद्यमों को बढ़ावा देना (16 जनवरी 2022 को प्रतिवर्ष 16 जनवरी को स्टार्टअप डे मनाने की घोषणा की गई)
25. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.0, 1 मई 2016
उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियायती मूल्य पर LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना (बलिया से शुभारंभ)
26. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, 10 अगस्त 2021
उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियायती मूल्य पर LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना (महोबा से शुभारंभ)
27. स्मार्ट सिटी योजना, 25 जून 2015
उद्देश्य: 2015 से 2020 तक देश के चुने गए 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना।
28. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, 22 जनवरी 2015
उद्देश्य: लड़कियों को पढ़ाई के लिए सामाजिक एवं वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बनाना।
29. स्वच्छ भारत मिशन, 2 अक्टूबर 2014
उद्देश्य: 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करना (प्रथम चरण)
30. प्रधानमंत्री जनधन योजना, 28 अगस्त 2014
उद्देश्य: अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जोड़ना।
31. मेक इन इंडिया मिशन, 25 सितंबर 2014
उद्देश्य: देश में विनिर्माण को बढ़ावा देना।
32. अटल पेंशन योजना, 9 मई 2015
उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित एक पेंशन योजना।
33. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, 8 अप्रैल 2015
उद्देश्य: कारोबार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
34. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), 25 जून 2015
उद्देश्य: वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीबों को आवास उपलब्ध कराना।
35. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, 1 जुलाई 2015
उद्देश्य: हर खेत तक पानी की पहुंच सुलभ बनाना।
36. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, 9 मई 2015
उद्देश्य: सड़क बीमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
37. श्रेष्ठ योजना, 6 दिसंबर 2021
(SHRESHTHA- Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas)
उद्देश्य: प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करके अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा समग्र विकास में सहायता प्रदान करना।
38. महिला मित्र प्लस योजना, 2 दिसंबर 2021
उद्देश्य: महिलाओं को वित्तीय निवेश के लिए प्रोत्साहित करना।
39. सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि योजना, 17 नवंबर 2021
उद्देश्य: दूरदराज के गांवों में 4G आधारित इंटरनेट सेवा को बढ़ावा देना।
40. प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान योजना, 15 अगस्त 2021
उद्देश्य: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देना।
41. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, 22 जुलाई 2021
उद्देश्य: कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को प्रतिमाह ₹4000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
42. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 1 अप्रैल 2019
उद्देश्य: बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना।
43. मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना, 2021
उद्देश्य: महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना।
44. महिला सामर्थ्य योजना, 2021
उद्देश्य: ग्रामीण अंचलों में महिला दुग्ध उत्पादकों के स्वयं सहायता समूह की आजीविका में वृद्धि एवं संवर्धन करना।
45. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, 2021
उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करना।
46. नमामि गंगे मिशन, 7 जुलाई 2016
उद्देश्य: गंगा नदी को स्वच्छ करना।
47. मातृत्व वंदना योजना, 2017
उद्देश्य: स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
48. सुकन्या समृद्धि योजना, 22 जनवरी 2015
उद्देश्य: 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का बैंक खाता खुलवाना।
49. अमृत (AMRUT) योजना, 25 जून 2015
उद्देश्य: एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 से अधिक शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य सुविधाओं का विकास करना।
50. प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, 8 फरवरी 2017
उद्देश्य: ग्रामीण परिवारों के छह करोड़ व्यक्तियों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना।