जलप्रपात क्या होता है? भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कहां है? भारत का नियाग्रा जलप्रपात किसे कहते हैं? भारत के सभी ऊंचे जलप्रपात


जलप्रपात या झरना

नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आज हम जलप्रपात की चर्चा करेंगे। जलप्रपात क्या होता है, भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कहां स्थित है, कौन सी नदी पर स्थित है, किस राज्य में स्थित है, इसकी ऊंचाई कितनी है। इसके अलावा आयतन की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कहां है, चौड़ाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कहां है, इन सभी चीजों को इस आर्टिकल के जरिए कवर करेंगे।



आइए सबसे पहले जानते हैं जलप्रपात अथवा झरना क्या होता है?

जब किसी नदी के प्रवाह मार्ग में अचानक ऐसा ढाल आ जाता है कि नदी का जल ऊंचे स्थान से ढाल के सहारे निचले भागों में गिरने लगता है तो इस प्रकार बनी स्थलाकृति को जलप्रपात या झरना कहते हैं। 


World Waterfalls Database के अनुसार, चौड़ाई की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात जोग जलप्रपात है जिसे गरसोप्पा जलप्रपात या महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते हैं। ये कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 253 मीटर है।


वहीं यदि आयतन की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े जलप्रपात की बात करें तो सबसे बड़ा जलप्रपात शिवसमुद्रम जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 90 मीटर है। यह भी कर्नाटक राज्य में ही कावेरी नदी पर स्थित है।



जबकि ऊंचाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात है। यह भी कर्नाटक राज्य में ही वराही नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर है। ये कर्नाटक में पर्यटन का प्रमुख आकर्षक स्थल है।

भारत का नियाग्रा जलप्रपात


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकूट जलप्रपात को भारत के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास इंद्रावती नदी पर स्थित है।


इसे अमेरिका एवं कनाडा की सीमा पर नियाग्रा नदी पर स्थित नियाग्रा जलप्रपात के समान घोड़े की नाल जैसी आकृति का होने के कारण भारत के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में जाना जाता है। साथ ही इसे एशिया के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में भी जाना जाता है।


भारत के प्रमुख ऊंचे जलप्रपातों की सूची


कुंचिकल जलप्रपात
ऊंचाई: 455 मीटर
वराही नदी, शिमोगा जिला, कर्नाटक

बारेहीपानी जलप्रपात
ऊंचाई: 399 मीटर
बुधबलंग नदी, सिमलीपाल नेशनल पार्क, मयूरभंज, ओडिशा


लांग शियांग जलप्रपात 
ऊंचाई: 337 मीटर
किंशी नदी, पश्चिमी खासी पहाड़ी, मेघालय

नोह कालिकाई जलप्रपात
ऊंचाई: 335 मीटर
पूर्वी खासी पहाड़ी, मेघालय

नोहसंबगी जलप्रपात
ऊंचाई: 315 मीटर
पूर्वी खासी पहाड़ी, मेघालय

दूध सागर जलप्रपात
ऊंचाई: 310 मीटर
मांडवी नदी, पश्चिमी घाट, गोवा-कर्नाटक की सीमा पर

किमरेम जलप्रपात
ऊंचाई: 305 मीटर
पूर्वी खासी पहाड़ी, मेघालय

मीनमुट्टी जलप्रपात
ऊंचाई: 300 मीटर
कल्लर नदी, वायनाड, केरल

थलियार जलप्रपात
ऊंचाई: 297 मीटर
डिंडीगुल,तमिलनाडु

बरकाना जलप्रपात
ऊंचाई: 259 मीटर
सीता नदी, शिमोगा जिला, कर्नाटक

जोग/महात्मा गांधी जलप्रपात
ऊंचाई: 253 मीटर
शरावती नदी, शिमोगा जिला, कर्नाटक

खांड़ाधार जलप्रपात
ऊंचाई: 244 मीटर
कोरापानी नाला, सुंदरगढ़, ओडिशा

वांतावांग जलप्रपात
ऊंचाई: 229 मीटर
वानवा नदी, सरचिप, मिजोरम

पेंचालाकोना जलप्रपात
ऊंचाई: 219 मीटर
कंडालेरू नदी, नेल्लौर, आंध्रप्रदेश

कुने जलप्रपात
ऊंचाई: 200 मीटर
लोनार, महाराष्ट्र

सुचिंपारा जलप्रपात
ऊंचाई: 200 मीटर
वायनाड, केरल

मगोड़ जलप्रपात
ऊंचाई: 198 मीटर
बेडती नदी, उत्तरी कन्नड़, कर्नाटक

येन्ना जलप्रपात
ऊंचाई: 183 मीटर
नर्मदा नदी, मध्यप्रदेश

डुडमा जलप्रपात
ऊंचाई: 157 मीटर
कोरापूट, ओडिशा

हेब्बे जलप्रपात
ऊंचाई: 168 मीटर
चिकमंगलूरू, कर्नाटक

जोरांडा जलप्रपात
ऊंचाई: 150 मीटर
मयूरभंज, ओडिशा

बिहार जलप्रपात
ऊंचाई: 100 मीटर
टोंस नदी, नवादा, बिहार

हुंडरू जलप्रपात
ऊंचाई: 98 मीटर
स्वर्णरेखा नदी, झारखंड

शिवसमुद्रम जलप्रपात
ऊंचाई: 90 मीटर
कावेरी नदी, कर्नाटक

तीरथगढ़ जलप्रपात
ऊंचाई: 300 फीट (90 मीटर लगभग)
मुनगाबहार नदी, बस्तर, छत्तीसगढ़

पायकारा जलप्रपात
ऊंचाई: 61 मीटर
नीलगिरी क्षेत्र, तमिलनाडु

गोकक जलप्रपात
ऊंचाई: 52 मीटर
घाटप्रभा नदी, बेलगाम, कर्नाटक

काकोलत जलप्रपात
ऊंचाई: 50 मीटर
काकोलत, बिहार

कपिल धारा जलप्रपात
ऊंचाई: 30 मीटर
नर्मदा नदी, मध्यप्रदेश

चित्रकूट जलप्रपात
ऊंचाई: 90 फीट ( लगभग 30 मीटर)
इंद्रावती नदी, बस्तर, छत्तीसगढ़


चुलिया जलप्रपात
ऊंचाई: 18 मीटर
चंबल नदी, कोटा, राजस्थान


धुआंधार जलप्रपात
ऊंचाई: 15 मीटर
नर्मदा नदी, जबलपुर, मध्यप्रदेश


चित्रधारा जलप्रपात
ऊंचाई: 50 फीट (16 मीटर)
मौसमी जलप्रपात(केवल बरसात के मौसम में)
बस्तर, छत्तीसगढ़


पुनासा जलप्रपात
ऊंचाई: 12 मीटर
चंबल नदी, राजस्थान








Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *