नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम भारत में बाघों को संरक्षित करने के लिए बनाए गए सभी बाघ आरक्षित क्षेत्रों अर्थात टाइगर रिजर्व का अध्ययन करेंगे।
सबसे पहले यह जानते हैं कि टाइगर रिजर्व क्या होते हैं? इनकी आवश्यकता क्यों पड़ी? अब तक कितने राष्ट्रीय उद्यानों और वन्य जीव अभ्यारण्यों को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है अर्थात् भारत में वर्तमान में कितने टाइगर रिजर्व हैं? भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व कौन सा है?
टाइगर रिजर्व ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य को कहते हैं, जिन्हें टाइगर अर्थात बाघों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए उनकी संख्या को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए आरक्षित किया गया है। संपूर्ण विश्व में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट आने का मुख्य कारण अवैध शिकार, मानव एवं जानवरों के बीच होने वाला संघर्ष, जंगल में बाघों के बीच वर्चस्व की जंग एवं बाघों के लिए भोजन की उपलब्धता में कमी आना है।
विश्व में बाघों की लगातार घटती संख्या को देखते हुए 1969 ई० में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ (IUCN-International Union for Conservation of Nature) के दसवें अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि जिन देशों में बाघों की मौजूदगी है, वे सभी बाघों को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने करेंगे, उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करेंगे। उनकी प्रजाति को लुप्त होने से बचाने का प्रयास करेंगे।
विश्व में बाघों की कुल 9 प्रजातियां पाई जाती थीं, परंतु इनमें से तीन प्रजातियां- बाली टाइगर, कैस्पियन टाइगर एवं जावा टाइगर विलुप्त हो चुकी हैं।
वर्तमान समय में बाघों की केवल 6 प्रजातियां ही बची हैं- बंगाल टाइगर, इंडो-चाइनीज टाइगर, मलायान टाइगर, सुमात्रा टाइगर, साइबेरियन टाइगर और दक्षिण-चीन टाइगर।
भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व
भारत में सर्वप्रथम बाघों की गणना 1972 ई० में की गई थी। इसके बाद भारत में भी बाघों की लुप्त होती प्रजाति की सुरक्षा एवं इनके संवर्धन के लिए 1 अप्रैल 1973 ई० को उत्तराखंड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
टाइगर मैन ऑफ इंडिया
बाघों के संरक्षण के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर का नेतृत्व राजस्थान के कैलाश सांखला ने किया था, इसलिए उन्हें टाइगर मैन आफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1992 में उन्हें भारत में बाघों पर किए गए उनके कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
वर्तमान समय में भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं, हालांकि देश मे कुल टाइगर रिजर्वों की संख्या 54 है परंतु अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और कार्बेट टाइगर रिजर्व मे बाघों की गणना एक साथ होने के कारण कुल टाइगर रिजर्व की संख्या 53 मानी जाती है। 53 वां टाइगर रिजर्व गुरू घासीदास टाइगर रिजर्व अभी पिछले वर्ष 2021 मे छत्तीसगढ़ मे बनाया गया था।
इन टाइगर रिजर्व मे से क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का
सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व
आंध्र प्रदेश के नल्लामलाई श्रेणी में स्थित नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
सबसे छोटा टाइगर रिजर्व
महाराष्ट्र में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व
विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित टाइगर रिजर्व
अरुणाचल प्रदेश में स्थित नामदफा टाइगर रिजर्व है।
विश्व में सर्वाधिक बाघ घनत्व वाला टाइगर रिजर्व
असम में स्थित काजीरंगा टाइगर रिजर्व
भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची एवं उनका स्थापना वर्ष
असम (4)
- मानस टाइगर रिजर्व, 1973-74
- नमेरी टाइगर रिजर्व, 1999-2000
- काजीरंगा टाइगर रिजर्व, 2006
- ओरांग टाइगर रिजर्व, 2016
मध्यप्रदेश (6)
- कान्हा टाइगर रिजर्व, 1973-74
- पेंच टाइगर रिजर्व, 1992-93
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, 1993-94
- पन्ना टाइगर रिजर्व, 1994-95
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, 1999-2000
- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व, 2008
महाराष्ट्र (6)
- मेलघाट टाइगर रिजर्व, 1973-74
- पेंच टाइगर रिजर्व, 1992-93
- तदोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व, 1993-94
- सहयाद्री टाइगर रिजर्व, 2008-09
- बोर टाइगर रिजर्व, 2010
- नवेगांव नागजिरा टाइगर रिजर्व, 2013
उत्तराखंड (2)
- जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व, 1973-74
- राजाजी (नेशनल पार्क) टाइगर रिजर्व, 2015 (नेशनल पार्क 1983 में बना था)
- दुधवा टाइगर रिजर्व,1987-88 (नेशनल पार्क 1977 में घोषित)
- अमानगढ़ टाईगर रिजर्व, 2012
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व, 2014
Note: अमानगढ़ टाईगर रिजर्व और जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना एक साथ होगी, इसलिए इन्हे एक साथ गिना जाएगा (एक ही माना जायेगा)
राजस्थान (4)
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व, 1973-74
- सरिस्का टाइगर रिजर्व, 1978-79
- मुकुंद्रा हिल्स टाइगर रिजर्व, 2013
- रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, 2021 (52वां टाइगर रिजर्व)
तमिलनाडु (5)
- कॉलकड मुंडनथुरई टाइगर रिजर्व, 1988-89
- अन्नामलाई टाइगर रिजर्व, 2007
- मुदुमलाई टाइगर रिजर्व, 2007
- सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व, 2013
- सिरिविलिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व, 2021(51वां टाइगर रिजर्व)
पश्चिम बंगाल (2)
- सुंदरवन टाइगर रिजर्व, 1973-74
- बुक्सा टाइगर रिजर्व, 1982-83
ओडिशा (2)
- सिमलीपाल टाइगर रिजर्व, 1973-74
- सत्कोसिया टाइगर रिजर्व, 1976
मिजोरम (1)
- डम्फा टाइगर रिजर्व, 1994-95
छत्तीसगढ़ (4)
- इंद्रावती टाइगर रिजर्व, 1982-83
- उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, 2008-09
- अचानकमार टाइगर रिजर्व, 2009
- गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, 2021(53वां टाईगर रिजर्व)
कर्नाटक (5)
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व, 1973-74
- भद्रा टाइगर रिजर्व, 1998-99
- नागरहोल टाइगर रिजर्व, 1999-2000
- दांदेली अंशी टाइगर रिजर्व, 2007
- बिलीगिरी रंगनाथ टाइगर रिजर्व, 2011
केरल (2)
- पेरियार टाइगर रिजर्व, 1978-79
- परांबिकुलम टाइगर रिजर्व, 2007
आंध्र प्रदेश (1)
- नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व, 1982-83
अरुणाचल प्रदेश (3)
- नामदफा टाइगर रिजर्व, 1982-83
- पाकुई टाइगर रिजर्व, 1999-2000
- कमलांग टाइगर रिजर्व, 2016
तेलंगाना (2)
- अमराबाद टाइगर रिजर्व, 1983
- कावल टाइगर रिजर्व, 2011
बिहार (1)
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, 1989-90
झारखंड (1)
- पलामू टाइगर रिजर्व, 1973-74