नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। इस आलेख में हम भारत सरकार द्वारा पूरे देश में चलाई जा रही प्रमुख निर्धनता निवारण योजनाओं एवं रोजगार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एवं उनका स्थापना वर्ष जानेंगे।
प्रमुख योजनाएं, उनका स्थापना वर्ष एवं मुख्य उद्देश्य
1. जन धन योजना, 28 अगस्त, 2014
उद्देश्य: ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकों से जोड़ना
2. स्किल इंडिया मिशन, 28 अगस्त, 2014
उद्देश्य: युवाओं में कौशल विकास
3. मेक इन इंडिया, 28 सितम्बर, 2014
उद्देश्य:देश में विनिर्माण क्षेत्र के बढ़ावा देना
4. स्वच्छ भारत मिशन, 2 अक्टूबर, 2014
उद्देश्य: 2 अक्टूबर,1919 तक देश को एक स्वच्छ भारत बनाना
5. सांसद आदर्श गांव योजना, 11 अक्टूबर, 2014
उद्देश्य: प्रत्येक सांसद द्वारा एक एक गाँव को गोद लेकर विकसित करना
6. श्रमेव जयते योजना, 16 अक्टूबर, 2014
उद्देश्य: श्रमिक विकास को समर्पित योजना
7. बेटी बचाओ बेटी पढाओ, 22 जनवरी 2015
उद्देश्य: इस योजना का लक्ष्य लड़कियों को पढ़ाई के जरिए सामाजिक और वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बनाना है।
8. ह्रदय योजना, 21 जनवरी, 2015
उद्देश्य: विश्व विरासत स्थलों की देखभाल करना और इन शहरों का आर्थिक विकास करना
9. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, 8 अप्रैल, 2015
उद्देश्य: छोटे कारोबारियों को 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का ऋण देना
10. उजाला योजना, 1 मई, 2015
उद्देश्य: बिजली की खपत को कम करने के लिए LED बल्बों का कम मूल्य पर वितरण
ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के बारे मे कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी
11. अटल पेंशन योजना, 9 मई, 2015
उद्देश्य: 18 से 40 वर्ष के असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए मासिक पेंशन
12. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 9 मई, 2015
उद्देश्य: 18 से 50 वर्ष लोगों के लिए 2 लाख का जीवन बीमा (330 रु. सालाना का प्रीमियम)
13. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 9 मई, 2015
उद्देश्य: 18 से 70 वर्ष लोगों के लिए साधारण बीमा /दुर्घटना बीमा 2 लाख का (12 रु./ वर्ष)
14. स्मार्ट सिटी योजना, 25 जून, 2015
उद्देश्य: 2015 से 2020 तक देश के 100 चुने हुए शहरों को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना
15. अमृत (AMRUT) योजना, 25 जून, 2015
उद्देश्य: एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 से अधिक शहरों में सभी आधारभूत सुविधाओं का विकास करना।
16. डिजिटल इंडिया मिशन, 2 जुलाई, 2015
उद्देश्य: सभी सरकारी सेवाओं को इलेक्ट्रोनिक तरीके से जनता को उपलब्ध कराना
17. स्वर्ण मौद्रिकरण योजना, 5 नवम्बर, 2015
उद्देश्य: घरों व अन्य संस्थानों में निष्क्रिय पड़े सोने को उत्पादक कार्यों में लगाना
18. स्वर्ण बांड योजना, 5 नवम्बर, 2015
उद्देश्य: निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को सोने की वास्तविक डिलीवरी के स्थान पर स्वर्ण मूल्य में अंकित बांड्स की बिक्री
19. उदय (UDAY), 2015
उद्देश्य: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियों को घाटे से उबारना
20. स्टार्ट-उप इंडिया, 16 जनवरी, 2016(16 Jan 2022 से प्रति वर्ष 16 Jan को नेशनल स्टार्टअप डे मनाया जायेगा)
उद्देश्य: नये उद्यमों को बढ़ावा देना
ये भी पढ़ें – उत्तराखंड के बारे मे कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी
21. सेतु भारतम योजना, 4 मार्च, 2016
उद्देश्य: राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रोसिंग रहित बनाने के लिए ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण कराना
22. स्टैंड उप इंडिया, 5 अप्रैल, 2016
उद्देश्य: अनुसूचित जाती /जनजाति तथा महिला उद्यमियों को नाइ कम्पनियाँ स्थापित करने हेतु 10 लाख से 1 करोड़ तक का ऋण देना
23. ग्रामोदय से भारत उदय, 14-24 अप्रैल 2016
उद्देश्य: देश में सही विकास के लिए गावों का विकास करने पर बल देना
24. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, 1 मई, 2016
उद्देश्य: गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियायती मूल्य पर LPG का कनेक्शन उपलब्ध कराना
25. नमामि गंगे योजना, 7 जुलाई, 2016
उद्देश्य: गंगा नदी की स्वच्छता
26. पीएम स्वनिधि योजना, 18 जुलाई 2020
उद्देश्य: कोराेना से प्रभावित स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
27: निष्ठा योजना शिक्षक प्रशिक्षण अभियान,2 सितंबर 2019
उद्देश्य : 42 लाख शिक्षकों के लिए फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रबंध करना।
28. स्मार्ट सिटी योजना, 25 जून 2015
उद्देश्य: 2015 से 2020 तक देश के चुने गए 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना।
29. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.0, 1 मई 2016
उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियायती मूल्य पर LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना (बलिया से शुभारंभ)
30. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, 10 अगस्त 2021
उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियायती मूल्य पर LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना (महोबा से शुभारंभ)
ये भी पढ़ें – सभी राज्यो एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस
31. राष्ट्रीय कृषि विकास रफ्तार योजना, 1 नवंबर 2017 (RAFTAR)
उद्देश्य: कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना।
32. प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना ,2021-22 के बजट में 6 वर्षों के लिए शुरू किया गया
उद्देश्य: देश के सुदूर हिस्सों में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता विकसित करना तथा देश में ही अनुसंधान, परीक्षण और उपचार के लिये एक आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना।
33. कुसुम-किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान, 2018-19
उद्देश्य: सौर ऊर्जा चालित पंपों की स्थापना
34. मातृत्व वंदना योजना, 2017
उद्देश्य: स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
35. प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, 8 फरवरी 2017
उद्देश्य: ग्रामीण परिवारों के छह करोड़ व्यक्तियों को डिजिटल रुप से साक्षर बनाना।
36. सुकन्या समृद्धि योजना, 22 जनवरी 2015
उद्देश्य: 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खाता खुलवाना।
37. मिशन इंद्रधनुष, 25 दिसंबर 2014
उद्देश्य: सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान।
38. आयुष्मान भारत योजना, 23 सितंबर 2018
उद्देश्य: गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना।
39. प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान योजना, 15 अगस्त 2021
उद्देश्य: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देना।
40. पहल, 1 जून 2013
उद्देश्य: प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ योजना के द्वारा एलपीजी सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण।
41. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम- MNREGA), 2 अक्टूबर 2009(पुनः नामकरण), (मूल रूप से स्थापना – 2005 में)
उद्देश्य: संपूर्ण ग्राम रोजगार योजना तथा काम के बदले अनाज योजना को मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में काम का अधिकार देना।
42. राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, 2009
उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा प्रदान करना
43. आम आदमी बीमा योजना, 2007-8
उद्देश्य: भूमिहीन ग्रामीण परिवारों के मुखिया का बीमा करना।
44. भारत निर्माण योजना, 2005-06
उद्देश्य: ग्रामीण व अवस्थापना, सर्वांगीण तथा व्यापक विकास योजना उपलब्ध कराना।
45. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण योजना (JNNURM), 2005
उद्देश्य: शहरी अवस्थापना का विकास करना।
46. वंदे मातरम योजना, 14 जनवरी 2004
उद्देश्य: गरीब एवं पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना।
47. हरियाली योजना, 2003
उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देना।
48. निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना, 2003
उद्देश्य: स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली त्रिस्तरीय पंचायत को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करना।
49. जननी सुरक्षा योजना, 12 अप्रैल 2005
उद्देश्य: गर्भवती महिलाओं को शिशु जन्म तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं देते हुए बच्चे के जन्म पर नगद सहायता प्रदान करना।
50. स्वच्छ धारा योजना, 2002
उद्देश्य: ग्राम पंचायतों के माध्यम से कुएं, बावड़ी एवं हैंडपंप लगाने की सुविधा उपलब्ध कराना।
51. निर्मल भारत योजना, 15 अगस्त 2003
उद्देश्य: मलिन बस्तियों में सामुदायिक शौचालयों की सुविधा का विस्तार करना।
52. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, 25 सितंबर 2001
उद्देश्य: समाज के कमजोर वर्गों के लिए रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
53. सर्व शिक्षा अभियान, 2001
उद्देश्य: 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को 2010 तक आठवीं तक की निशुल्क एवं गुणवत्ता युक्त प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना।
54. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना, 2000-01
उद्देश्य: ग्रामों का समग्र विकास, जिसमें सड़के, आवास एवं पेयजल आपूर्ति शामिल है।
55. अंत्योदय अन्न योजना, 25 सितंबर 2000
उद्देश्य: बीपीएल कार्ड धारकों को खाद्य सुरक्षा मुहैया कराना।
56. अन्नपूर्णा योजना, 1999
उद्देश्य: वृद्धि नागरिकों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराना।
57. मिड डे मील योजना, 15 अगस्त 1995
उद्देश्य: प्राथमिक स्कूलों में नामांकन, उपस्थिति एवं बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि करने के लिए तथा प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमिक विकास हेतु सरकारी विद्यालयों में पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता करना।
58. स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना, 1 दिसंबर 1997
उद्देश्य: शहरी क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करना
59. समग्र आवास योजना, 1999
उद्देश्य: वृहद स्तर पर गृह निर्माण योजना लागू कराना।