राष्ट्रीय उद्यान क्या होते हैं | भारत मे कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं | भारत में स्थित सभी राष्ट्रीय उद्यानो की सूची



नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों का नाम जानेंगे। सबसे पहले तो यह जानते हैं कि राष्ट्रीय उद्यान क्या होते हैं?  भारतीय गणराज्य में वर्तमान में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
राष्ट्रीय उद्यान कुछ प्राकृतिक तो कुछ सरकारी शह पर मानव निर्मित एक पूर्णत: सरकार द्वारा नियंत्रित परिसर होता है, जिसमें किसी विशेष प्रजाति के पशुओं जैसे बाघ, हाथी, गैंडा, दरियाई घोड़ा, हिरन आदि पशुओं को संरक्षित रखा जाता है। इन उद्यानों में मानवीय गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित होती हैं। इसके अलावा इन उद्यानों की सीमाओं का निर्धारण सरकारी स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इनमें पर्यटकों को जाने की अनुमति तो होती है परंतु किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती। इन उद्यानों में प्रशासनिक प्रबंधन का कार्य वैज्ञानिक पद्धतियों से किया जाता है।

और पढ़ें- सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस

वर्तमान में भारत में कुल 107 राष्ट्रीय उद्यान हैं। इन राष्ट्रीय उद्यानों में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1936 ईस्वी में लुप्त होने की कगार पर मौजूद बंगाल टाइगर की सुरक्षा के लिए हैली नेशनल पार्क के नाम से स्थापित किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। इसके अलावा यही राष्ट्रीय उद्यान भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व भी है।
वर्तमान में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 10 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मात्र एक राष्ट्रीय उद्यान है- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, लखीमपुर खीरी।

भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित राष्ट्रीय उद्यान, उनकी अवस्थिति एवं स्थापना वर्ष

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (9)


  • कैंबेल बे राष्ट्रीय उद्यान ,निकोबार, 1992

  • गलाथिया बे राष्ट्रीय उद्यान, निकोबार, 1992

  • महात्मा गांधी मरीन राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1983

  • मिडल बटन ड्रिप राष्ट्रीय उद्यान अंडमान 1987

  • माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1987

  • नार्थ बटन विप राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1987

  • रानी झांसी मरीन राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1996

  • सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1987

  • साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान, 1987

उत्तर प्रदेश (1)


  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, लखीमपुर खीरी, 1977


उत्तराखंड (6)


  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, 1936

  • गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, 1989

  • गोविंद राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, 1990

  • नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, चमोली, 1982

  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, 1983

  • फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, चमोली, 1982


तमिलनाडु (5)


  • गुंडी राष्ट्रीय उद्यान, चेन्नई, 1976

  • मन्नार की खाड़ी मरीन राष्ट्रीय उद्यान, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन, 1980

  • इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) राष्ट्रीय उद्यान, कोयंबटूर 1989

  • मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, नीलगिरी, 1990

  • मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान, नीलगिरी, 1990


पश्चिम बंगाल (6)


  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरी, दक्षिणी 24 परगना, 1984

  • नेवोरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान, दार्जिलिंग, 1986

  • सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, दार्जिलिंग, 1986

  • बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान, जलपाईगुड़ी, 1992

  • गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान, जलपाईगुड़ी, 1992

  • जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान, जलदापारा, 2014


राजस्थान (5)

  • सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, अलवर, 1979
  • रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर, 1980
  • केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर, 1981
  • डेजर्ट (मरुस्थल) राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर, बाड़मेर, 1992
  • मुकुंद्रा हिल्स (इरराई) राष्ट्रीय उद्यान, कोटा, 2006


असम (7)

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, गोलाघाट, सोनितपुर, 1974
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान, बारपेटा, 1990
  • डिब्रू -सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रूगढ़, 1999
  • नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, सोनितपुर, 1998
  • राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, दरांग एवं सोनितपुर, 1999
  • देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रूगढ़, शिवसागर, 2021
  • रायमोना राष्ट्रीय उद्यान, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र, 2021

तेलंगाना (3)


  • केशु ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान, हैदराबाद, 1994

  • महावीर हरिना वनस्थली एवं राष्ट्रीय उद्यान, रंगारेड्डी, 1994

  • मृगावनी राष्ट्रीय उद्यान, रंगारेड्डी, 1994


आंध्र प्रदेश (3)


  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान, चित्तूर एवं कुडप्पा, 1989

  • राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान, कुडप्पा, 2005

  • पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान, पूर्व एवं पश्चिम गोदावरी, 2008


अरुणाचल प्रदेश (2)


  • नामदफा राष्ट्रीय उद्यान, चंगलांग, 1983

  • माउलिंग राष्ट्रीय उद्यान, अपर सियांग, 1986


बिहार (1)


  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम चंपारण, 1989


छत्तीसगढ़ (3)


  • गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, सरगुजा एवं कोरिया, 1981

  • इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, दंतेवाड़ा, 1982

  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर, 1982


गोवा (1)


  • भगवान महावीर मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरी गोवा, 1992


गुजरात (4)


  • गिरि वन राष्ट्रीय उद्यान, जूनागढ़, 1975

  • ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान, भावनगर, 1976

  • बसंदा राष्ट्रीय उद्यान, नवसारी, 1979

  • मैरीन राष्ट्रीय उद्यान, कच्छ की खाड़ी, जामनगर, 1982


हरियाणा (2)


  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, गुरुग्राम (गुड़गांव), 1989

  • कालेसर राष्ट्रीय उद्यान, यमुनानगर, 2003


हिमाचल प्रदेश (5)


  • ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, कुल्लू, 1984

  • पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान, लाहौल एवं स्पीति, 1987

  • इंदर किला राष्ट्रीय उद्यान, कुल्लू, 2010

  • खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान, कुल्लू, 2010

  • सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान, सिरमौर, 2010


जम्मू-कश्मीर (3)


  • दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, श्रीनगर एवं पुलवामा, 1981

  • किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान, किश्तवार एवं डोडा, 1981

  • सिटी फॉरेस्ट राष्ट्रीय उद्यान, श्रीनगर, 1992


लद्दाख (1)


  • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, लेह, 1981


झारखंड (1)


  • बेतला राष्ट्रीय उद्यान, लातेहार, 1986


कर्नाटक (5)


  • बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, मैसूर एवं चामराजनगर, 1974

  • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान, बंगलुरु, 1974

  • अंशी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरी कन्नड़, 1987

  • कुदरेमुख राष्ट्रीय उद्यान, चिकमंगलूर, दक्षिणी कन्नड़, 1987

  • राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान, मैसूर, 1988


केरल (6)


  • ईराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, इडुक्की, 1978

  • पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, इडुक्की, 1982

  • साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान, पलक्कड़, 1984

  • अनाईमुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान, इडुक्की, 2003

  • मथिकेट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान, इडुक्की, 2003


मध्य प्रदेश (10)


  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बालाघाट, मंडला, 1955

  • माधव राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना, छतरपुर, 1959

  • बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, उमरिया, 1968

  • पेंच (प्रियदर्शनी) राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी, छिंदवाड़ा, 1975

  • वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल, 1979

  • संजय राष्ट्रीय उद्यान, सिद्धि, 1981

  • सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, पंचमढ़ी, 1981

  • जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, मंडला, 1983

  • डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान, धार, 2011

  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान, श्योपुर, मुरैना, 2018


महाराष्ट्र (6)


  • तडोबा अंधेरी राष्ट्रीय उद्यान, चंद्रपुर, 1955

  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान, नागपुर, 1975

  • नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान, गोंडिया, 1975

  • गुमल राष्ट्रीय उद्यान, अमरावती, 1975

  • संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, थाणे, मुंबई, 1983

  • चंदौली राष्ट्रीय उद्यान, सांगली, 2004


मणिपुर (2)


  • केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, बिशनपुर, 1977

  • सिरोही राष्ट्रीय उद्यान, इम्फाल पूर्व, 1982


मेघालय (2)


  • बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान, दक्षिणी गारो हिल्स, 1985

  • नाकरेक रिज राष्ट्रीय उद्यान, पूर्वी गारो हिल्स, 1986


मिजोरम (2)


  • मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान, चंफई, 1991

  • फावनगपुई ब्लू माउंटेन राष्ट्रीय उद्यान, लवगतलई, 1992


नागालैंड (1)


  • इंटांकी राष्ट्रीय उद्यान, दीमापुर, 1993


ओडिशा (2)


  • सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान, मयूरभंज, 1980

  • भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान, केंद्रपारा, 1988


त्रिपुरा (2)


  • क्लाउडेड लियोपार्ड राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिमी त्रिपुरा, 2007

  • बिसोन (राजबरी) राष्ट्रीय उद्यान, दक्षिणी त्रिपुरा, 2007


सिक्किम (1)


  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरी सिक्किम, 1977

One Comment on “राष्ट्रीय उद्यान क्या होते हैं | भारत मे कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं | भारत में स्थित सभी राष्ट्रीय उद्यानो की सूची”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *