UPSSSC UP Lekhpal 2022 | ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न Part 1

UP Lekhpal 2022 आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC- Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है। 


अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। 


उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की पहली कड़ी है। 

UP Lekhpal: ग्राम्य समाज एवं विकास पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1: उत्तर प्रदेश में कितने विकासखंड हैं
उत्तर: 822


प्रश्न 2: हाल ही में उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला कहां रखी गई है
उत्तर: गोरखपुर (राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 2021 में)


प्रश्न 3: उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की खेती है
उत्तर: मिश्रित (कृषि एवं पशुपालन)


प्रश्न 4: उत्तर प्रदेश कन्या विद्याधन योजना के तहत लड़की को कितने रुपए की राशि दी जाती है
उत्तर: ₹30000 (12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए)


प्रश्न 5: भारत में कृषि जनगणना योजना कब से शुरू हुई थी
उत्तर: 1970-71 से


प्रश्न 6: भारत में पशु गणना कब से शुरू हुई थी
उत्तर: 1919-20 से


प्रश्न 7: राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है
उत्तर: वाराणसी


प्रश्न 8: भारत में पहली बार पंचायती राज की नींव कब रखी गई थी
उत्तर: 1959 ई० (नागौर जिले में, राजस्थान)


प्रश्न 9: भारत में पंचायती राज्य की नींव पहली बार किस समिति की सिफारिश पर रखी गई थी
उत्तर: बलवंत राय मेहता समिति


प्रश्न 10: सूरजमुखी के उत्पादन में कौन सा राज्य भारत में शीर्ष उत्पादक राज्य है
उत्तर: कर्नाटक (काफी के उत्पादन में भी कर्नाटक शीर्ष पर है)


प्रश्न 11: अच्छे दलहन उत्पादन के लिए मृदा में किस तत्व का होना आवश्यक है
उत्तर: कोबाल्ट


प्रश्न 12: सरसों के अच्छे उत्पादन के लिए मृदा में किस तत्व का होना आवश्यक है
उत्तर:  सल्फर


प्रश्न 13: भारत का कौन सा राज्य दलहन के उत्पादन में शीर्ष पर है
उत्तर: मध्य प्रदेश


प्रश्न 14: दुनिया का सबसे बड़ा पुष्प निर्यातक देश है
उत्तर: नीदरलैंड


प्रश्न 15: भारत में खाद्य पदार्थों पर एगमार्क की शुरुवात कब हुई थी
उत्तर: 1937 ई०(एगमार्क का मुख्यालय हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है)


प्रश्न 16: हरित बाल (दाने नही बनते) एवं अर्गट रोग किस फसल के प्रमुख रोग हैं
उत्तर: बाजरा (शुष्क जलवायु की खरीफ की फसल है)


प्रश्न 17: बाजरा के उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य शीर्ष पर है
उत्तर: राजस्थान (दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश)


प्रश्न 18: भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है
उत्तर: उत्तराखंड में; गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय (यही विश्वविद्यालय हरित क्रांति की जन्म स्थली है)


प्रश्न 19: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को किस फसल के लिए अंतरष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है
उत्तर: बाजरा

 

प्रश्न 20: भारत में वस्तुओं के लिए भौगोलिक सूचक (परीक्षण एवं संरक्षण अधिनियम 1999) अर्थात् GI टैग कब लागू हुआ
उत्तर: सितंबर 2003


प्रश्न 21: भारत का पहला जी आई टैग किसे दिया गया था
उत्तर: दार्जिलिंग की चाय को


प्रश्न 22: दुधारू पशुओं में कुपिका कोशिकाओं का कार्य होता है
उत्तर: दुग्ध निर्माण


प्रश्न 23: खैरा रोग किस फसल का एक प्रमुख रोग है
उत्तर: धान का (धान एक खरीफ फसल है)


प्रश्न 24: July 2011 में ग्रामीण विकास मंत्रालय से अलग करके कौन सा नया मंत्रालय बनाया गया था
उत्तर: पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय


प्रश्न 25: दूध का सफेद रंग किस कारण होता है
उत्तर: कैसीन के कारण


प्रश्न 26: भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम (CDP) का जनक किसे कहा जाता है
उत्तर: सुरेंद्र कुमार डे


प्रश्न 27: स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कब हुई थी
उत्तर: 2 Oct 2014 (निर्मल भारत अभियान का नया स्वरूप; लक्ष्य- 2 Oct 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्त बनाना)


प्रश्न 28: राष्ट्रीय लीची अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है
उत्तर: मुजफ्फरपुर, बिहार


प्रश्न 29: डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित है
उत्तर: पूसा, समस्तीपुर (बिहार)


प्रश्न 30: खाद्य एवं कृषि संगठन का प्रथम मुख्यालय कहां स्थित था
उत्तर: वॉशिंगटन डीसी (वर्तमान मुख्यालय: रोम, इटली)


प्रश्न 31: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहां स्थित है
उत्तर: नई दिल्ली


प्रश्न 32: हाल ही में उत्तर प्रदेश ने किस देश को पहली बार केला का निर्यात किया
उत्तर: ईरान को (कुशीनगर से)


प्रश्न 33: ODOP योजना के तहत कुशीनगर से क्या चुना गया है
उत्तर: केला फाइबर उत्पाद


प्रश्न 34: उत्तर प्रदेश से में कितने आधिकारिक निर्यात केंद्र हैं
उत्तर: 3 [लखनऊ(आम); आगरा(आलू); सहारनपुर(आम)]


प्रश्न 35: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत कितने हेक्टेयर भूमि वाले किसानों के लिए की गई थी
उत्तर: 2 हेक्टेयर से कम (परंतु बाद में इसे देश के सभी किसानों के लिए शुरू कर दिया गया था)


प्रश्न 36: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को कब लांच किया गया था
उत्तर: 24 Feb 2019 (परंतु इस योजना को लागू पिछली तिथि से किया गया था; 1 Dec 2018 से)


प्रश्न 37: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत प्रधानमंत्री ने किस शहर से की थी
उत्तर: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश


प्रश्न 38: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को कितने रुपए की वार्षिक धनराशि दी जाती है
उत्तर: ₹6000 (₹2000 प्रति 4 माह)

 

प्रश्न 39: 1 हेक्टेयर में कितने पक्के बीघा होते हैं
उत्तर: 3.95 बीघा


प्रश्न 40: भारत में प्रतिवर्ष रोजगार दिवस कब मनाया जाता है
उत्तर: 2 Feb (क्योंकि इसी दिन 2006 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम NREGA की शुरुआत हुई थी)

 
 

3 Comments on “UPSSSC UP Lekhpal 2022 | ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न Part 1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *