UP Lekhpal 2022- आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC- Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की दूसरी कड़ी है।
UP Lekhpal: ग्राम्य समाज एवं विकास पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. ग्राम सभा का निर्णयकर्ता कौन होता है?
उत्तर: सरपंच
प्रश्न 2. ग्राम शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किस साहित्य में मिलता है?
उत्तर: वैदिक साहित्य में
प्रश्न 3. ग्रामीण या ग्राम विकास के लिए मुख्य रूप से कौन सा विभाग जिम्मेदार है?
उत्तर: ग्रामीण विकास विभाग
प्रश्न 4. ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए……….और …………… की स्थापना की गई थी
उत्तर: RRB और भूमि विकास बैंक
प्रश्न 5. गेहूँ में प्रोटीन का प्रतिशत कितना होता है?
उत्तर: 12%
प्रश्न 6. कृषि विपदाओं से सम्बन्धित सूचनाएँ इकट्ठा करना राजस्व के किस अनुभाग का हिस्सा है?
उत्तर: अनुभाग-11
प्रश्न 7. विकास खण्डों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्या कहलाता है?
उत्तर: खण्ड विकास अधिकारी
प्रश्न 8. दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: लखनऊ
प्रश्न 9: निम्न में से उस मानचित्र को क्या कहते हैं जो गांव के भूखंडों को एक विशिष्ट क्रमांक से दर्शाता है?
उत्तर: खसरा
प्रश्न 10: भूमापन के दौरान एक जरीब की लंबाई पूरी हो जाने की स्थाई निशानी में किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: सुआ
प्रश्न 11: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार है?
उत्तर: कृषि
प्रश्न 12: जमाबन्दी तैयार की जाती है ?
उत्तर: दो प्रतियों में
प्रश्न 13: यदि पंचायत भंग होती है तो किस अवधि के अंदर चुनाव होगें ?
उत्तर: 6 माह
प्रश्न 14: कौन-सी समिति पंचायतों के विकास के लिए सुझाव देने वाली सर्वप्रथम समिति थी ?
उत्तर: बलवंत राय मेहता समिति
प्रश्न 15: सामाजिक लेखा परीक्षण समिति का गठन किस स्तर पर होना चाहिए
उत्तर: ग्राम पंचायत
प्रश्न 16: तहसील स्तर पर सरकारी निकायों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर: पंचायत समिति
प्रश्न 17: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा फूड पार्क कहां बनाया जा रहा है?
उत्तर: ग्रेटर नोएडा में
प्रश्न 18: किसी व्यक्ति के सीखे हुए व्यवहार को क्या कहते हैं
उत्तर: संस्कृति
प्रश्न 19: उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद कहां स्थित है?
उत्तर: लखनऊ
प्रश्न 20: राष्ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है
उत्तर: हैदराबाद में
प्रश्न 21: माहू नामक कीट सर्वाधिक किस फसल में पाया जाता है
उत्तर: सरसों की फसल में
प्रश्न 22: झींगा मछली का सर्वाधिक उत्पादन होता है
उत्तर: भारत में (झींगा मछली के उत्पादन से संबंधित क्रांति को गुलाबी क्रांति कहते हैं)
प्रश्न 23: टॉपिंग (शीर्ष कतरन विधि) एक विशेष प्रकार की प्रक्रिया है जो संबंधित है
उत्तर: तंबाकू की फसल से
प्रश्न 24: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ शुगर टेक्नोलॉजी स्थित है
उत्तर: कानपुर में
प्रश्न 25: भारत में चीनी मिल को लाइसेंस मुक्त करने की शुरुवात कब हुई
उत्तर: 1998 से शुरुवात हुई
प्रश्न 26: भारत में पहली चीनी मिल कहां लगी थी
उत्तर: प्रतापपुर(देवरिया, उत्तर प्रदेश; 1903 ई० में)
प्रश्न 27: एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल स्थित है
उत्तर: खतौली, मुजफ्फरनगर
प्रश्न 28: भारत में सर्वाधिक चीनी मिल किस राज्य में हैं
उत्तर: महाराष्ट्र (2. उत्तर प्रदेश)
प्रश्न 29: रैंबेले किस पशु की एक प्रजाति है
उत्तर: भेड़ की (स्पेन में पाई जाती है)
प्रश्न 30: सबसे ज्यादा ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल कौन सी है
उत्तर: मेरिनो (स्पेन में पाई जाती है)
प्रश्न 31: भारत के किस राज्य में भेड़ों की संख्या सर्वाधिक है
उत्तर: तेलंगाना
प्रश्न 32: संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (SGRY) की शुरुआत कहां से हुई थी
उत्तर: मथुरा से (25 Sep 2001)
प्रश्न 33: थाना विधि से सिचाई कहां की जाती है
उत्तर: आम के बाग में
प्रश्न 34: प्याज छीलते समय आंसू आ जाते हैं क्योंकि प्याज निष्कासित करते हैं
उत्तर: सल्फोनिक अम्ल
प्रश्न 35: विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है
उत्तर: भारत (विश्व के संपूर्ण उत्पादन का लगभग 25%)
प्रश्न 36: विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश कौन सा है
उत्तर: भारत (विश्व के संपूर्ण उत्पादन का लगभग 27%)
प्रश्न 37: उत्तर प्रदेश में किस नहर से सबसे अधिक क्षेत्र की सिंचाई की जाती है
उत्तर: शारदा नहर (उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर)
प्रश्न 38: UPA-120 किस फसल की एक प्रजाति है?
उत्तर: अरहर (यह एक खरीफ फसल है)
प्रश्न 39: किसी गांव के सभी वयस्क सदस्य किसके सदस्य होते हैं
उत्तर: ग्राम सभा के
प्रश्न 40: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन कब किया गया था
उत्तर: Dec 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में