UP Lekhpal 2022 ग्रामीण परिवेश- आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC- Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की तीसरी कड़ी है।
UP Lekhpal: ग्राम्य समाज एवं विकास पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1: सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने कहां से की थी
उत्तर: हरियाणा के पानीपत से (22 Jan 2015)
प्रश्न 2: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री ने कहां से की थी
उत्तर: हरियाणा के पानीपत से (22 जनवरी 2015; सुकन्या समृद्धि योजना के साथ)
प्रश्न 3: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को कब से लागू किया गया था
उत्तर: 1 अप्रैल 2016
प्रश्न 4: स्टैंड अप इंडिया स्कीम कब लांच की गई थी
उत्तर: 5 अप्रैल 2016
प्रश्न 5: चूहा मारने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है
उत्तर: जिंक फास्फाइड
प्रश्न 6: मक्का की बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है
उत्तर: जून का प्रथम पक्ष (1 जून से 15 जून तक)
प्रश्न 7: मिट्टी का कटाव सर्वाधिक होता है
उत्तर: बलुई मिट्टी में
प्रश्न 8: कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर की अधिकतम आवाज होनी चाहिए
उत्तर: 90 डेसिबल
प्रश्न 9: ललित किस फसल की एक प्रजाति है
उत्तर: अमरूद की
प्रश्न 10: महाजनी प्रथा का उल्लेख सर्वप्रथम किस प्राचीन ग्रंथ में मिलता है
उत्तर: शतपथ ब्राह्मण में
प्रश्न 11: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कब हुई थी
उत्तर: 25 दिसंबर 2000
प्रश्न 12: काम के बदले अनाज योजना और संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का विलय किस अन्य योजना में कर दिया गया था
उत्तर: मनरेगा
प्रश्न 13: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम कब लांच किया गया था
उत्तर: 15 Aug 1995 (इसी दिन मिड डे मील योजना को भी लांच किया गया था)
प्रश्न 14: सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत कब हुई थी
उत्तर: 11 अक्टूबर 2014
प्रश्न 15: मध्य भारत में 1 बीघा में कितने हेक्टेयर माना जाता है
उत्तर: 0.2529 हेक्टेयर
प्रश्न 16: 1 कच्चे बीघा में कितने बिस्वा होते हैं
उत्तर: 10 बिस्वा
प्रश्न 17: 1 पक्के बीघा में कितने बिस्वा होते हैं
उत्तर: 20 बिस्वा
प्रश्न 18: उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है
उत्तर: कत्थक
प्रश्न 19: 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में जनसंख्या घनत्व कितना है
उत्तर: 829
प्रश्न 20: SGSY का पूर्ण रूप है
उत्तर: स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (उसे वर्ष 1999 में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रोत्साहन के लिए लांच किया गया था)
प्रश्न 21: उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की मिले सर्वाधिक संख्या में हैं
उत्तर: चीनी मिलें (हालांकि चीनी मिलों की सर्वाधिक संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है)
प्रश्न 22: उत्कृष्ट कालीन उद्योग के लिए कौन सा मंडल प्रसिद्ध है
उत्तर: मिर्जापुर मंडल
प्रश्न 23: देश में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम कब चलाया गया था
उत्तर: 1985 में
प्रश्न 24: मिशन इंद्रधनुष जो कि एक केंद्रीय योजना है, संबंधित है
उत्तर: गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में प्रतिरक्षण विकसित करने के लिए चलाया गया एक टीकाकरण अभियान
प्रश्न 25: भूमि सुधार हेतु कानून बनाने की शक्ति किसके पास है
उत्तर: राज्य सरकार के पास
प्रश्न 26: राजस्व प्रशासन का निम्नतम पद कौन सा है
उत्तर: लेखपाल
प्रश्न 27: भूमि की पैमाइश का कार्य कौन सा विभाग करता है
उत्तर: राजस्व विभाग
प्रश्न 28: रैयतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत भारत में किसने की थी
उत्तर: टॉमस मुनरो
प्रश्न 29: उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम कब पारित किया गया
उत्तर: 1950 ई० में
प्रश्न 30: उत्तर प्रदेश चकबंदी अधिनियम कब पारित किया गया
उत्तर: 1953 ई० में
प्रश्न 31: भारत में पंचायती राज सर्वप्रथम किस राज्य में आरंभ किया गया था
उत्तर: राजस्थान में (नागौर जिले में)
प्रश्न 32: 1957 ई० में सर्वप्रथम किस समिति ने भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज की सिफारिश की थी
उत्तर: बलवंत राय मेहता समिति ने
प्रश्न 33: न्याय पंचायत बनाने की सिफारिश किस से समिति ने की थी
उत्तर: जी. वी. के. राव समिति
प्रश्न 34: पंचायतों के लिए कराए जाने वाले सभी निर्वाचनो के संचालन का अधीक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण किसमें निहित होता है
उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग में
प्रश्न 35: किस अनुच्छेद के तहत पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया
उत्तर: अनुच्छेद 243
प्रश्न 36: पंचायतों का 5 वर्षीय कार्यकाल प्रारंभ होता है
उत्तर: पंचायत के प्रथम अधिवेशन की नियत तिथि से
प्रश्न 37: पंचायती राज प्रणाली किस सूची में है
उत्तर: राज्य सूची में
प्रश्न 38: भारत में पंचायती राज शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है
उत्तर: लोगों को विकासमूलक प्रशासन में भागीदार योग्य बनाना
प्रश्न 39: पंचायती राज व्यवस्था अपनाई गई थी
उत्तर: लोकतंत्र की शक्तियों के विकेंद्रीकरण के लिए
प्रश्न 40: पंचायती राज प्रणाली में पंचायत समिति गठित होती है
उत्तर: ब्लॉक(खंड) स्तर पर
ये भी पढ़ें