UP Lekhpal 2022 ग्रामीण परिवेश- आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC- Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की चौथी कड़ी है।
UP Lekhpal: ग्राम्य समाज एवं विकास पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1: उत्तर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कितनी है
उत्तर: कुल सीटों का एक तिहाई
प्रश्न 2: पंचायत समिति के सदस्य
उत्तर: प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं
प्रश्न 3: संविधान की 11वीं अनुसूची के अनुसार पंचायत के क्षेत्राधिकार में कुल कितने विषयों को रखा गया है
उत्तर: 29
प्रश्न 4: पंचायत निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया जाएगा
उत्तर: राज्य के राज्यपाल द्वारा
प्रश्न 5: अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा के सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करता है
उत्तर: उपस्थित अनुसूचित जनजाति सदस्य जो ग्राम सभा द्वारा चुना जाए
प्रश्न 6: गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला प्रधानमंत्री ने कहां रखी थी
उत्तर: शाहजहांपुर में (18 Dec 2021 को)
प्रश्न 7: मनरेगा के अंतर्गत रोजगार में महिलाओं की भागीदारी है
उत्तर: 53.5%
प्रश्न 8: राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम किस अन्य योजना का एक हिस्सा है
उत्तर: भारत निर्माण कार्यक्रम का
प्रश्न 9: प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना का मुख्य उद्देश्य है
उत्तर: ग्रामीण आवश्यकताओं की पूर्ति जैसे कि प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, ग्रामीण सड़कें इत्यादि
प्रश्न 10: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ‘मनरेगा’ के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं
उत्तर: किसी भी परिवार के वयस्क सदस्य
प्रश्न 11: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ‘मनरेगा’ के अंतर्गत 1 वर्ष में कितने दिनों के लिए रोजगार की गारंटी दी जाती है
उत्तर: 100 दिन
प्रश्न 12: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का संबंध किस राज्य से है
उत्तर: उत्तर प्रदेश से
प्रश्न 13: निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में पंचायती राज संस्था नहीं है
(a) असम
(b) नागालैंड
(c) त्रिपुरा
(d) केरल
उत्तर: (b) नागालैंड
प्रश्न 14: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का आरंभ हुआ था
उत्तर: 12 अप्रैल 2005 से
प्रश्न 15: राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना लागू की गई थी
उत्तर: वर्ष 2000 में
प्रश्न 16: भारत में भूमि सुधार के किस कार्यक्रम को सर्वाधिक सफल समझा जाता है
उत्तर: जमींदारों का उन्मूलन
प्रश्न 17: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना शुरू की गई थी
उत्तर: 2005 में
प्रश्न 18: सीमांत कृषक किन्हे कहा जाता है
उत्तर: ऐसे किसान, जिनके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि हो
प्रश्न 19: चिपको आंदोलन का संबंध किससे है
उत्तर: वनों के अवैध कटान को रोकने से
प्रश्न 20: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए “खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान” का संबंध किस आयु वर्ग से है
उत्तर: 9 माह से 15 वर्ष
प्रश्न 21: निर्मल भारत अभियान का संबंध निम्नलिखित में से किससे है
(a) गांवों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था से
(b) बालिकाओं के कल्याण एवं उनकी सुरक्षा से
(c) गांव में स्वच्छ शौचालयों एवं स्वच्छ वातावरण के विकास से
(d) उपर्युक्त सभी से
उत्तर: (c) गांव में स्वच्छ शौचालयों एवं स्वच्छ वातावरण के विकास से
प्रश्न 22: जिला स्तर पर मनरेगा का परिचालन किस इकाई द्वारा किया जाता है
उत्तर: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा
प्रश्न 23: मिड डे मील कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन के पकाने, परोसने एवं उपयोग करने में स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जांच पड़ताल कितनी आकृति पर करनी चाहिए
उत्तर: दैनिक
प्रश्न 24: कौन सी योजना सन 2011 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में चलाई जा रही है
उत्तर: स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY)
प्रश्न 25: स्वच्छ भारत अभियान का लोगो है
उत्तर: चश्मा
प्रश्न 26: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन धन योजना का नारा है
उत्तर: मेरा खाता-भाग्य विधाता
प्रश्न 27: उत्तर प्रदेश का कौन सा क्षेत्र सर्वाधिक पिछड़ा है
उत्तर: बुंदेलखंड
प्रश्न 28: समर्थ योजना में प्रोत्साहित किया जाता है
उत्तर: विधवा, तलाकशुदा, उपेक्षित महिलाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए
प्रश्न 29: महात्मा गांधी ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए किसे अपनाए जाने पर बल दिया था
उत्तर: सत्ता के विकेंद्रीकरण
प्रश्न 30: योजना आयोग ने किसे विकासात्मक आयोजन का आधारभूत इकाई माना है
उत्तर: विकासखंड (ब्लॉक)
प्रश्न 31: कौन सी संस्था ग्रामीण उद्योगों की स्थापना के लिए दीर्घकालीन क्रेडिट उपलब्ध कराती है
उत्तर: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग
प्रश्न 32: उत्तर भारत में गेहूं के फसल की हेर फेर किससे की जाती है
उत्तर: धान से
प्रश्न 33: कूड़े से हरित ऊर्जा निर्माण में कौन से राज्य अग्रणी हैं
उत्तर: महाराष्ट्र और पंजाब
प्रश्न 34: कितने प्रतिशत ग्रामीण परिवारों की रसोई में परंपरागत लकड़ी, गोबर आदि से खाना बनाया जाता है
उत्तर: 85%
प्रश्न 35: भारत में कुल सिंचित क्षेत्र हैं
उत्तर: 55%
प्रश्न 36: उत्तर प्रदेश में प्रमुख रेल इंजन निर्माण संयंत्र कहां स्थित है
उत्तर: मुगलसराय
प्रश्न 37: पूसा रूबी किस फसल की उन्नत किस्म है
उत्तर: टमाटर की (इसे भारतीय कृषि संस्थान, दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है)
प्रश्न 38: दीमक को नष्ट करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रसायन है
उत्तर: मोनोक्रोटोफस
प्रश्न 39: आंवले का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है
उत्तर: प्रतापगढ़ में
प्रश्न 40: आंवले को किस जिले के ODOP के रूप में चुना गया है
उत्तर: प्रतापगढ़
Like this:
Like Loading...