UP Lekhpal 2022 | Static GK and Current affairs in hindi Part 2 for UP Lekhpal 2022

UP Lekhpal 2022 

आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है। 


इससे पहले वर्ष 2021 में ही इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा PET-2021 हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इसके प्रतिभागियों में इसकी मुख्य परीक्षा के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने जनवरी माह में ही इस भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन इसके बाद चुनावों के कारण आचार संहिता लग जाने की वजह से इसकी मुख्य परीक्षा में देरी हो रही थी। 


अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। 


उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने Static GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की दूसरी कड़ी है। इसमें राजस्व लेखपाल परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों की आवश्यकता अनुसार GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है। हमे आशा है कि इससे प्रतिभागियों को कुछ मदद अवश्य मिलेगी।




Static GK and Current affairs for UP Lekhpal- Part 2


1. हाल ही में किसे प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है: तरुण कपूर

2. किस देश ने अपने नौसैनिक अड्डे की सुरक्षा के लिए डॉल्फिन सेना तैनात की है: रूस ने (काला सागर में)

3. हाल ही में प्रधानमंत्री किन 3 यूरोपीय देशों की यात्रा पर गए हैं: जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस

4. युवा गणितज्ञ के लिए रामानुजन पुरस्कार 2021 किसे दिया गया है: नीना गुप्ता

5. 2021 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार कितने वैज्ञानिकों को मिला है: 3 (Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann और Giorgio Parisi)

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सड़कों पर रहने वाले जानवरों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की है: तमिलनाडु 

7. बोल्ट्जमैन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय कौन बने: दीपक धर

8. हाल ही में BharatPe के सह संस्थापक और प्रबंध निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है। उनका क्या नाम है: अवनीश ग्रोवर

9. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कहां होगा: दोहा, कतर (इसका स्पॉन्सर Byjus है)

10. हाल ही में आईएमएफ (IMF) का मुख्य अर्थशास्त्री किसे नियुक्त किया गया है: पियरे ओलिवियर

11. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का उद्घाटन कहां किया गया है: आंध्र प्रदेश में

12. हाल ही में किसे भारतीय बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुना गया है: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा

13. हाल ही में किस कंपनी ने डर्मीकूल का अधिग्रहण कर लिया है: इमामी ने(रिकेट से)

14. तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्य कौन बना है: उत्तर प्रदेश 

15. किस राज्य सरकार ने छात्राओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए IBM के साथ समझौता किया है: नागालैंड ने

16. हाल ही में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। वह किस देश में तैनात थे: फिलिस्तीन

17. हाल ही में गठित हुई उत्तर प्रदेश की 18 विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है: सतीश महाना

18. 94वें ऑस्कर पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब किसने जीता है: विल स्मिथ ने (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसिका चेस्टन)

19. 94वें ऑस्कर पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म किसे चुना गया है: CODA 

20. हाल ही में किस शहर में खराब स्टील से भारत की पहली सड़क बनाई गई है: सूरत में

21. हाल ही में चर्चा में रहा “प्रधानमंत्री संग्रहालय” का उद्घाटन कब किया गया था? यह कहां स्थित है: 14 April (दिल्ली में स्थित है)

22. भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर भी रह चुके हैं: डॉ० मनमोहन सिंह 

23. हाल ही में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी अजय जयराम ने संयास ले लिया है। वह किस खेल से संबंधित थे: बैडमिंटन से

24. हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को ICC Women’s Cricketer of the year चुना गया है: स्मृति मंधाना (भारत)

25. हाल ही में किस पुरुष क्रिकेटर को ICC Men’s Cricketer of the year चुना गया है: शाहीन आफरीदी (पाकिस्तान)

26. हाल ही में राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस मनाने की घोषणा की गई है। यह किस दिन मनाया जाएगा: 5 October (2022 से शुरू)

27. हाल ही में 1 मई को कौन से नए दिवस की घोषणा हुई है: उज्जवला दिवस (यह 2022 से प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाएगा)

28. आरबीआई की स्थापना किस आयोग की सिफारिशों के आधार पर की गई थी: हिल्टन यंग कमिशन (स्थापना 1 अप्रैल 1935)

29. हाल ही में किस राज्य ने 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी की है: मेघालय ने

30. विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस (आत्मकेंद्रित जागरूकता) दिवस कब मनाया जाता है: 2 April (Theme 2022: Inclusive Quality Education for All)

31. हाल ही में इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (द्वितीय संस्करण) का आयोजन कहां किया गया है: बेंगलुरु में (पहली बार: भुवनेश्वर में, 2020)

32. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने किस मध्य एशियाई देश की यात्रा पहली बार की है: तुर्कमेनिस्तान 

33. हिम प्रहरी योजना किस राज्य से संबंधित है: उत्तराखंड से 

34. हाल ही में हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह किसे नया विदेश सचिव बनाया गया है: विनय मोहन क्वात्रा 

35. 31वें सरस्वती सम्मान 2022 से किसे सम्मानित किया गया है: रामदरश मिश्रा (“मैं तो यहां हूं” के लिए)

36. ऑपरेशन आहत किससे संबंधित है: मानव तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान से

37. हाल ही में किस राज्य ने अंबेडकर जयंती को समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है: तमिलनाडु ने

38. तमिलनाडु अपना स्थापना दिवस 1 नवंबर की जगह कब मनाएगा: 18 जुलाई

39. हाल ही में प्रधानमंत्री ने प्रति वर्ष वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है। यह किस तिथि को मनाया जाएगा: 26 December (2021 से)

40. विश्व का काफी बंदरगाह के नाम से जाना जाने वाला बंदरगाह कौन सा है: सैंटोस बंदरगाह, ब्राजील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *