UPSSSC UP Lekhpal | Static GK and Current affairs in hindi for UP Lekhpal Part 4


UP Lekhpal 2022 

आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह ‘ग’ की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है। आयोग ने करीब 6 वर्ष बाद हो रही इस भर्ती में 8085 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है। इसकी मुख्य परीक्षा के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की गई है।


इससे पहले वर्ष 2021 में ही इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा PET-2021 हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इसके प्रतिभागियों में इसकी मुख्य परीक्षा के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने जनवरी माह में ही इस भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन इसके बाद चुनावों के कारण आचार संहिता लग जाने की वजह से इसकी मुख्य परीक्षा में देरी हो रही थी। 


अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। 


उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने Static GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की चौथी कड़ी है। इसमें राजस्व लेखपाल परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों की आवश्यकता अनुसार GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है। हमे आशा है कि इससे प्रतिभागियों को कुछ मदद अवश्य मिलेगी।








Static GK and Current affairs for UP Lekhpal Part 8


Static GK and Current affairs for UP Lekhpal

1. हाल ही में एक अक्टूबर 2022 से केंद्र सरकार ने कितने एयरबैग अननिवार्य करने की प्रक्रिया शुरू की है – 6 (1 अक्टूबर 2022 से किन सरकार ने 6 एयर बैग अनिवार्य करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके बाद अब भारत में बिकने वाली सभी कारों के लिए एयरबैग अनिवार्य किए जाएंगे)

2. हाल ही में एयर इंडिया के नए सीएमडी कौन बने है– नौकरशाह विक्रम देव दत्त

3. कौन-सा शैल समूह भारत में धात्विक खनिजों का प्रमुख स्त्रोत है – धारवाड़ समूह

4. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में महिला साक्षरता न्यूनतम थी– राजस्थान

5. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में साक्षरता सर्वाधिक थी– मणिपुर

6. भारत की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या घनत्व उच्चतम था– बिहार

7. भारत में होम रूल लीग किसने शुरू किया – ऐनी बेसेंट

8. यंग इंडिया साप्ताहिक पत्रिका का संपादन कौन करते थे- महात्मा गांधी

9. लॉर्ड हार्डिंग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष रद्द कर दिया था – 1911

10. सबरीमाला मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है – केरल

11. भूमध्य रेखा के निकट किस प्रकार के वन पाए जाते हैं – उष्ण कटिबंधीय वन

12. भारत में सबसे बड़ा गुरुद्वारा है– अमृतसर में स्वर्ण मंदिर

13. निकटदृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्तियों को किस लेंस का उपयोग करने की सलाह दी जाती है– अवतल लेंस

14. मौलिक कर्तव्यों को संविधान के किस अनुच्छेद में शामिल किया गया है- अनुच्छेद 51 A

15. सबसे अधिक कॉफी उत्पादक देश कौन है- ब्राजील

16. कौन सा हॉर्मोन प्राकृतिक फल के पकने में सहायक होता है– एथिलीन

17. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक आँवला उत्पादन करने वाला जिला कौन है– प्रतापगढ़ 

18. लौंग पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है- पुष्पकली से 

19. भारत का कौन सा राज्य है जो रेल सेवा से वंचित है– मेघालय

20. बिहार में डालमिया नगर किसके लिए प्रसिद्ध है- सीमेंट के लिए

21. सबसे बड़ी सफेद रक्त कणिका क्या कहलाती है– मोनोसाइट

22. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक मेले का आयोजन किया जाता है– मथुरा में 

23. ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत उत्तर प्रदेश में कब हुई थी– वर्ष 2000 में 

24. उत्तर प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री कौन थे– चौधरी चरण सिंह

25. उत्तर प्रदेश वन निगम कब स्थापित किया गया था– 25 नवम्बर 1975 को 

26. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक गेहूँ का उत्पादन किया जाता है– गोरखपुर में

27. उत्तर प्रदेश के किस जिले में हीरा पाया जाता है– बाँदा 

28. उत्तर प्रदेश में प्रथम कागज का कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था- मुजफ्फर नगर में 

29. उत्तर प्रदेश का सबसे ऊँचा बाँध कौन है– रामगंगा 

30. उत्तर प्रदेश में उत्तर मध्य-रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है– प्रयागराज में 

31. उत्तर प्रदेश में मकर संक्रान्ति के अवसर पर खिचड़ी मेला कहाँ लगता है– गोरखपुर में 

32. दीपावली को शोक के रूप में उत्तर प्रदेश की कौन सी जनजाति मानाती है– थारू जनजाति

33. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है– मथुरा में 

34. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है– गोरखपुर में 

35. हाल ही में स्पाइस जेट ने किस बैंक के साथ मिलकर सह ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लांच किया है – एक्सिस बैंक

36. हाल ही में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौनसी बनी है –सऊदी अरामको

37. हाल ही में ‘अंतराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस”कब मनाया गया – 12 मई

38. हाल ही में कौनसा राज्य 10 गीगा वाट की सौर क्षमता पार करने वाला पहला राज्य बना है– राजस्थान

39. हाल ही में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है – राजीव कुमार (15 May 2022 से, पूर्व: सुशील चंद्रा)

40. हाल ही में ख़बरों में रहा राखीगढ़ी किस राज्य में हड़प्पा स्थल है–हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *